फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: करवा चौथ पर व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 11 Oct 2025 05:13 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। गांव भागसर में करवा चौथ के दिन एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। विवाहिता ने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखा हुआ था। व्रत खोलने से कुछ ही घंटे पहले उसके पति जगदीश (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर जगदीश को नशे की ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जगदीश के भतीजे राजू ने आरोप लगाया कि उनके गांव में कुछ युवक नशा बेचते हैं। शुक्रवार शाम को उक्त युवक उसके चाचा जगदीश को अपने साथ ले गए। करीब छह बजे नशे की ओवरडोज देने के बाद बेसुध हालत में उन्हें घर के बाहर छोड़कर चले गए। जब वे उन्हें इलाज के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में लाए, तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू ने बताया कि उसके चाचा दो बच्चों के पिता थे। जगदीश के परिजनों की मांग है कि आरोपी युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया जाए। गांव के सरपंच सुधीर कूकणा व कई पंचों ने घटना पर दुख जताया है। साथ ही प्रशासन से मांग की कि उनके गांव में नशा तस्करी पर लगाम लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें