फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रहस्यमयी परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, पत्नी समेत तीन पर केस दर्ज

Mon, 23 Sep 2024 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के हलका सुजानपुर की आबादी जम्मू-कल्यारी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने इस संबंध में मृतक विनोद कुमार की पत्नी सहित तीन पर मामला दर्ज किया है। इस संबंधी सुजानपुर थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि विनोद कुमार के भाई विजय कुमार ने पुलिस को अपने बयान में लिखवाया है कि 8 सितंबर को उसकी भाभी विश्वज्योति, भाई का साला नितिन कुमार तथा इसकी पत्नी रेनू बाला उर्फ रिंपी द्वारा उसके भाई के साथ पिटाई की थी। जब वे छुड़ाने लगा तो उसे रोक दिया गया कि यह उनके घर का मामला है। विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर रविवार सुबह उसे पता चला कि उसके भाई विनोद कुमार का शव एक एंबुलेंस के द्वारा आया है और उन्हें पक्का विश्वास है कि मार पिटाई के चलते ही विनोद कुमार की मौत हुई है। इस पर पुलिस ने विजय कुमार के बयान के आधार पर मृतक विनोद कुमार की पत्नी विश्व ज्योति, साला नितिन कुमार तथा रेनू बाला उर्फ रिम्पी के खिलाफ मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल अभी सब आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें