थाना लोहियां के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दीपक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
विदेश से लौटने की खुशी कुछ ही घंटों में मातम में बदल गई। लोहियां-मलसियां मार्ग पर गांव मिहिलवाल स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक सड़क हादसे में दुबई से लौटे युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक की पहचान दीपक शर्मा पुत्र जगजीत राय निवासी कोटला सूरज मल, शाहकोट के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक मंगलवार को ही दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट उतरा था और अपने दोस्तों वंश अरोड़ा व साहिल अरोड़ा के साथ आई-20 कार में घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार पहले सामने से आ रही एक स्विफ्ट से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वंश गंभीर रूप से घायल है, जबकि साहिल को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दीपक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नकोदर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।