फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल चैंपियनशिप में LPU तीरंदाजी टीम का दबदबा, जीते 10 मेडल, पांच गोल्ड

Fri, 07 Nov 2025 04:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की तीरंदाजी टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 में रनरअप रही है। इस उपलब्धी के साथ ही एलपीयू ने आगामी इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
एलपीयू की तीरंदाजी टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की तीरंदाजी टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 में रनरअप रही है। इस उपलब्धी के साथ ही एलपीयू ने आगामी इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन


टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। रिकर्व पुरुष टीम, रिकर्व मिश्रित टीम और कंपाउंड मिश्रित टीम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीते। गोल्डी मिश्रा ने रिकर्व इंडिविजुअल (ओलंपिक राउंड) में और खुशी शर्मा व प्रथमेश जॉकर ने कंपाउंड 50 मीटर प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किए। कंपाउंड महिला टीम और इंडियन राउंड महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एलपीयू के लिए कांस्य पदक जीते।

पदक विजेताओं को बधाई देते हुए एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर तीरंदाजों द्वारा प्रदर्शित खेल और अनुशासन सराहनीय है। यह जीत उनके समर्पण और एलपीयू द्वारा निर्मित मजबूत शानदार सिस्टम का नतीजा है। एलपीयू एक ऐसा मंच प्रदान करने में विश्वास करता है जहाँ प्रतिभा वाले विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिलते हैं, जिससे हमारे छात्र अपने चुने हुए क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें