फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी तालाब मंदिर पहुंचे राज्यपाल कटारिया: सरोवर कार सेवा का शुभारंभ, मनीष सिसोदिया और सांसद चन्नी भी साथ

Fri, 07 Nov 2025 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मंदिर सरोवर की कार सेवा इससे पहले 2003 और 2013 में करवाई गई थी। इस बार यह शुभ कार्य दोपहर 1 बजे आरंभ होगा। इस मौके पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी, संत समाज और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में आज एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन हो रहा है। मंदिर के सरोवर की सफाई (कार सेवा) की शुरुआत राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, जालंधर से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी देवी तालाब मंदिर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


महर्षि कुमार स्वामी, विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा, आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला, आप के जालंधर सेंट्रल प्रभारी नितिन कोहली, व्यापारी पविंदर बहल भी आयोजन में शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, मंदिर सरोवर की कार सेवा इससे पहले 2003 और 2013 में करवाई गई थी। इस मौके पर श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी, संत समाज और शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कार्यक्रम का निर्णय हाल ही में हुई मंदिर प्रबंधक कमेटी की बैठक में लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता संत समाज ने की थी। मंदिर कमेटी के महासचिव राजेश विज, वरिष्ठ उपप्रधान ललित गुप्ता और कोषाध्यक्ष पविंदर बहल ने बताया कि राज्यपाल के अलावा कई प्रमुख नेता और समाजसेवी भी इस पवित्र कार सेवा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें