फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट की दावेदारी से पलटे वडाला

Tue, 28 Jan 2014 10:31 PM IST
जालंधर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली नेता और गुरुद्वारा करतारपुर रावि दर्शन अभिलाशी संस्था के मुखी जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला ने आनंदपुर साहिब लोक सभा सीट से अकाली दल का टिकट पाने की दावेदारी से इंकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर पार्टी मौका देगी तो वे देखेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले जत्थेदार वडाला ने खुलेआम अकाली दल से आनंदपुर लोकसभा हलके से टिकट की दावेदारी का दावा किया था। उन्होंनेे कहा था कि वे पार्टी के पुराने नेता हैं, इसलिए वे टिकट के दावेदार हैं।

वडाला से जब पाक के गुरुद्वारों के खुले दर्शनों के मुद्दे को भाजपा व अकाली दल के चुनाव घोषणा पत्र में शामिल करवाने संबंधी बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस बात को राजनीति मुद्दा नहीं बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी संस्था 30 जनवरी को 157वीं अरदास करने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था तथा पूरे सिख पंथ को विश्वास है कि जल्द ही दोनों देशों में सहमति बन जाएगी और उन्हें रास्ता मिल जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ संस्था के कई सदस्य हाजिर थे। दोनों देशों के वरिष्ठ नेता भारत-पाक सरहद के बीच कॉरिडोर के लिए तैयार हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें