फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की सत्ताइस सौ अवैध पेटियां पकड़ीं

Mon, 15 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग कोे उस समय सफलता मिली जब जालंधर के एक अधिकारी पकड़ी गई 20 पेटी शराब का सुराग लेने कपूरथला गए। वहां पर आपरेशन चलाकर करीब शराब की 2700 अवैध पेटियां पकड़ ली। यह शराब एक ठेकेदार ने स्टोर कर रखी थी, लेकिन रिकॉर्ड में इसका जिक्र नहीं था।
विज्ञापन



गोदाम को मौके पर ही अधिकारियों ने सील कर दिया।
दो दिन पहले लांबड़ा पुलिस की टीम ने जालंधर में एक कार को रोककर तलाशी ली थी। इसमें करीब 20 पेटियां शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने विजय कल्याणपुर को अवैध पेटियों समेत गिरफ्तार किया था। इस मामले में जालंधर आबकारी अधिकारी सुखविंदर सिंह और इंस्पेक्टर हेमंत शर्मा ने जांच की। इस टीम ने अपनी जांच में पाया कि अवैध रूप से शराब की खेप कपूरथला दाना मंडी समीप स्थित एक ठेके के पीछे बने गोदाम से भेजी गई है।


इसके बाद मामला कपूरथला के सहायक आबकारी व कराधान कमिश्नर सुखविंदर सिंह के ध्यान में लाया गया। कपूरथला में संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद ठेके के पीछे बने अवैध गोदाम में करीब शराब की 2700 पेटियां पकड़ीं गईं। अधिकारियों ने शराब पकड़ने की पुष्टि की है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह शराब की खेप किसी नेता की बताई जा रही है, जो बीते लंबे समय से शराब के कारोबार में लिप्त है।



शराब की खेप को जालंधर और आसपास के इलाकों में भेजकर मोटा मुनाफा कमाने की योजना थी। यह धंधा काफी समय से चल रहा था। इस छापामारी के दौरान एक डायरी भी हाथ लगी है, जिससे आबकारी विभाग को यह इनपुट मिले हैं कि शराब के गोदाम अन्य स्थानों पर भी बने हुए हैं। उनके बारे में जांच चल रही है। जालंधर के आबकारी अधिकारी सुखविंदर सिंह का कहना है कि यह एक संयुक्त आपरेशन था। इसमें कपूरथला के अधिकारी भी शामिल थे। इस मामले की जांच कपूरथला की टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें