फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में स्वर्ण जीतकर लौटे जगदीप का स्वागत

Wed, 18 Jan 2017 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
कराटे - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
बठिंडा रोड स्थित शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र जगदीप सिंह ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सब जूनियर 30 किलो वेट में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में छह देशों के करीब आठ सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें से जगदीप ने मुक्तसर से भाग लेते स्वर्ण पदक जीता। मुक्तसर लौटने पर बुधवार को स्कूल में प्रबंधकों की ओर से जगदीप का शानदार स्वागत किया।

प्रिंसिपल राकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जगदीप ने फाइनल मुकाबले में 7-0 के अंतर से नेपाल के खिलाड़ी को मात देते यह पदक झटकाया है। वाइस प्रिंसिपल कुसुम परुथी और प्रशासक सागर परुथी ने भी जगदीप की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें