फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप नंगल हत्याकांड : चार महीने से चीख रही थी पत्नी... तब पुलिस ने नहीं दिया ध्यान, अब विदेश भाग चुके हैं कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मामले में पुलिस ने नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा, सुक्खा मान व शब्बा थियाड़ा को नामजद करने में बड़ी देर कर दी। पुलिस की कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब ये तीनों विदेश भाग चुके हैं। संदीप की पत्नी रुपिंदर कौर हत्याकांड के बाद से ही तीनोें पर लगातार संगीन आरोप लगा रही थी। रुपिंदर का कहना था कि तीनों ने साजिश रचकर हत्या करवाई है ताकि नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन का वर्चस्व कायम रह सके।
विज्ञापन

दरअसल, नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा का वर्चस्व लंबे समय से कबड्डी पर रहा है। 2019 के बाद से लगातार परिस्थितियां बदलती रहीं, जिसमें नॉर्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन सिंह चट्ठा, रॉयल किंग्स क्लब के सर्बजीत सिंह शब्बा थियाड़ा व ओंटारियो कबड्डी क्लब के प्रधान सुक्खा मान काफी कमजोर होने लगे थे। असल में संदीप नंगल अंबिया ने मेजर कबड्डी लीग की शुरूआत कर दी थी, जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी जुड़ गया। उसके भाई की टीम भी मेजर कबड्डी लीग यानी संदीप नंगल अंबिया के साथ खेलने लगी थी।
कबड्डी पर राज करने वाले कमजोर हुए तो मामला 2019 में डीजीपी दिनकर गुप्ता के पास गया और शिकायतकर्ता सुुुुुुुुुुुुुुुुुुरजन चट्ठा ने आरोप लगाया कि कबड्डी में गैंगस्टर्स का दखल बढ़ता जा रहा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई लेकिन यह ठंडे बस्ते में चला गया। आखिरकार संदीप नंगल अंबिया की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी हत्या के बाद से आरोप लगा रही थी कि उसके पति को कबड्डी की लीग के कारण मारा गया है, जिसमें कनाडा में रहने वाले सनावर ढिल्लों व सुक्खा दुनोके शामिल हैं।
विज्ञापन

ये संदीप नंगल अंबिया को दबाना चाहते थे। सनावर ढिल्लों निवासी कनाडा को तो पुलिस ने केस में नामजद कर लिया था लेकिन बाद में पता चला कि सनावर ढिल्लों ओंटारियो कबड्डी कप के प्रधान सुक्खा मान का निकटवर्ती है और वह मीडिया सलाहकार भी है। तार जुड़ते नजर आने लगे थे। जो आरोप रुपिंदर कौर चार माह पहले से लगाती आ रही थी, उसमें पुलिस को अब सच्चाई नजर आने लगी है। पुलिस ने पत्नी और भाई के बयान पर नॉर्थ इंडियन कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजन चट्ठा, नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ अंटारियो के प्रधान सुक्खा मान और रॉयल किंग्स क्लब यूएसए के मालिक शब्बा थिआड़ा को नामजद किया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से कहा था कि सुक्खा मान और शब्बा थिआड़ा संदीप नंगल अंबियां को अपनी फेडरेशन का हिस्सा बनाना चाहते थे लेकिन संदीप जग्गू भगवानपुरिया का साथ नहीं छोड़ रहा था। लिहाजा उन्होंने साजिश रचकर पिछले साल 14 मार्च को उसकी हत्या करा दी।
डोप टेस्ट से टकराव, हत्या तक पहुंचा
संदीप नंगल अंबिया डोप टेस्ट के कारण कबड्डी गेम से खिलाड़ियों को निकालने के विरोध में था और उसने खुलेआम नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया था। सुरजन सिंह चट्ठा व उनकी टीम द्वारा डोप को लेकर काफी सख्ती की गई लेकिन संदीप ने उन खिलाड़ियों को अपने साथ मिलाकर मेजर कबड्डी लीग शुरू कर ली, जिसमें साथ जग्गू भगवानपुरिया ने दिया। दिन प्रतिदिन मेजर कबड्डी लीग का बोलबाला बढ़ता जा रहा था, जिससे विदेशों में बसे कबड्डी प्रोमोटर व ओहदेदारों की हवा निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें