फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एक्सईएन समेत स्टाफ को बनाया बंधक

विज्ञापन
नहरी विभाग में धरना लगाए किसान। - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। नहरी पानी की मांग को लेकर 21 दिन से नहरी कार्यालय में धरने पर बैठे गांव भंगाला के किसानों ने मंगलवार को विभाग के एक्सईएन जगसीर सिंह भुल्लर सहित पूरे स्टॉफ को आफिस में ही बंधक बना लिया। घटना का पता चलते ही डीएसपी विभोर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।
धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होता तब तक वे प्रदर्शन जारी रखेंगे। इसी दौरान शुरू हुई भारी बरसात के दौरान भी धरने में शामिल महिलाएं व लड़कियां एक्सईएन कार्यालय का गेट रोककर बैठी रहीं।
विज्ञापन

एक्सईएन ने कहा कि गांव भंगाला में नहरी पानी का मुद्दा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इस बारे में न तो कुछ कह सकते हैं और न ही कुछ कर सकते हैं। जिस पर किसान भड़क गए व उन्होंने दोनों गेट बंद कर एक्सईएन व पूरे स्टाफ को ही बंधक बना लिया। किसानों का कहना था कि जब तक एसई लिखित रूप में उनके मामले का हल नहीं करता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

किसानों ने बल्लुआना के विधायक के प्रति रोष जताते हुए कहा कि उनकी समस्या का हल करवाने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। जगतार सिंह, गुरमेल सिंह, प्रदीप कुमार, गुरमीत कौर, राजदीप कौर, जसविंदर सिंह, अमरीक सिंह, राजिंदर सिंह आदि ने कहा कि गांव के 400 घरों को नहरी पानी न मिलने की वजह से करीब 1300 एकड़ जमीन बंजर बन चुकी है। समाचार लिखे जाने तक घेराव जारी था।
फोटो एबीआर 2 है।
कैप्शन: नहरी विभाग में धरना लगाकर बैठे किसान। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें