फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदल कंपनी के मैनेजर के तबादले की मांग

Fri, 01 Jan 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदल कंपनी के कर्मचारियों की यूनियन ने शुक्रवार को सीनियर मैनेजर विपुल शर्मा के तबादले के लिए नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


यूनियन सदस्यों ने कहा कि वे कंपनी में हेल्पर, ड्राइवर और सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी के सीनियर मैनेजर के पद पर काम करने वाले विपुल शर्मा का रवैया वर्करों के प्रति ठीक नहीं है।

वह कर्मचारियों से बुरा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर मैनेजर बदले की भावना से उनसे काम करवा रहा है। यूनियन सदस्यों ने कहा कि मैनेजर ने 13 कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया है, जो गलत है।
विज्ञापन


यूनियन सदस्यों ने मांग की है कि सीनियर मैनेजर विपुल शर्मा का तबादला किया जाए। उनके तबादले से शहर का माहौल खराब होने से बचेगा और शहर की सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन


सीनियर मैनेजर विपुल शर्मा का पक्ष जाने के लिए उनसे फोन पर संपर्क किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें