फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सुनारों का ट्रैक पर धरना, जालंधर में रेल यातायात प्रभावित

Mon, 28 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में सोमवार को रोष जताते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमृतसर में सुनारों की तरफ से रेलवे ट्रक पर किए गए प्रदर्शन की वजह से जालंधर में रेल यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सुनारों ने यह प्रदर्शन गोल्ड ज्वेलरी पर लगाई गई सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी के विरोध में किया। अमृतसर में सोमवार को ज्वेलर कारोबारियों ने रेल रोको आंदोलन शुरू किया और अमृतसर के सिवाला फाटक पर स्वर्ण व्यापारी रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इसे अमृतसर-दिल्ली और अमृतसर-जम्मू दोनों रेल मार्ग प्रभावित रहे।

जालंधर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के कारण फ्लाइंग मेल, डीएमयू पठानकोट-अमृतसर के अलावा कई ट्रेनें प्रभावित हुई। दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 40 मिनट, दादर एक्सप्रेस 15 मिनट की देरी से अमृतसर स्टेशन पर पहुंची। अमृतसर से दिल्ली वापस जाते समय भी शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से जालंधर स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनार के साथ सकारीगर भी रेल रोको आंदोलन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी सुबह 10 से लेकर दोपहर 12 बजे तक अमृतसर के सिवाला फाटक के रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे। सराफा कारोबारियों के इस फैसले से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वर्णकार संघ के अनिल जैन, प्रदीप सेठ ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बजट के दौरान गोल्ड ज्वेलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी थी, जिसके बाद से देशभर में इसका विरोध जारी है। इस विरोध के स्वरूप सभी ज्वैलर कारोबारियों और स्वर्ण कारीगरों ने मिलकर रेल रोकों आंदोलन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करती तब तक स्वर्ण कारोबारियों की तरफ से प्रदर्शन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें