पत्रकारों से बातचीत करती दलबीर कौर
- फोटो : फाइल फोटो
सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने अब उसने पाक की जेल में बंद पंजाब के 87 भाइयों की रिहाई के लिए कमर कस ली है और पंजाब से लेकर दिल्ली तक दरवाजे खटखटाने शुरू कर दिए हैं।
शनिवार को दलबीर कौर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोठी पहुंचीं और वहां पर उनको 87 पंजाबी लोगों की सूची सौंपी जो पाकिस्तान की अलग-अलग जेलों में अपनी जिंदगी के दिन गिन रहे हैं।
दलबीर कौर ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि 70 लोगों की सूची तो केंद्रीय विदेशमंत्री के पास थी, लेकिन 17 अन्य लोगों समेत सूची उनको सौंपी गई है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भारत की जेलों में बंद 47 पाकिस्तानी कैदियों की सूची भी दी गई है और मांग की है कि अगर इनमें निर्दोष लोग हैं तो उनको पाकिस्तान वापस भेजने का बंदोबस्त किया जाए।
दलबीर कौर ने कहा कि गांव डुबली का जनबार सिंह 1978 से पाकिस्तान की जेल में बंद है। अजनाला का 7 साल का बच्चा भटकर पाकिस्तान चला गया जो 1984 से वहां की जेल में सजा काट रहा है, उसको एजेंट बताया जा रहा है। बकौल दलबीर कौर उनको सुषमा स्वराज ने कहा है कि वे खुद इस पर होमवर्क कर रही हैं और उसकी प्राथमिकता भी यही है।