फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, नान बेचने वाले बुजुर्ग की हत्या मामले में गिरफ्तारी न होने से भड़के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। नान की रेहड़ी लगाने वाले जोगिंदर उर्फ जग्गी (60) की हत्या के मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजन शुक्रवार को भड़क गए। उन्होंने फगवाड़ा गेट पर स्थित सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ सुखजिंदर सिंह और थाना तीन के प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे हरजोत ने आरोप लगाया कि पहले जानकारी मिली कि पुलिस ने आरोपी सुनील भल्ला को काबू कर लिया है। लेकिन पुलिस आरोपी की मदद कर रही है और उसे जानबूझ कर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। आरोपी अब तक पकड़ से बाहर है। बता दें कि वीरवार को सुबह प्रताप बाग के पास नान की रेहड़ी लगाने वाले बुजुर्ग जग्गी ने दीवार पर कड़छी रख दी थी। इसी बात से गुस्साए साइकिल स्टोर मालिक सुनील भल्ला ने नान की रेहड़ी लगाने वाले जग्गी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें