फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा

Sat, 21 May 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
सीबीएसई के बारहवीं के रिजल्ट में सेंट सोल्जर के टापर स्टूडेंट्स जीत का जश्न मनाते। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परिणामों में एमजीएन स्कूल की छात्रा आंचल जैन ने 98 प्रतिशत अंक लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कॉमर्स में अंकुश कोतवाल ने 95.4  प्रतिशत व गीतिका शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल के हिमांशु पाठक ने मेडिकल में 96.2 प्रतिशत, दीक्षा महेंद्रू ने 95.2 प्रतिशत व सुपर्णा गोयल ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नॉन मेडिकल में इशनीत कौर ने  96.6 प्रतिशत, शिवम महाजन ने 95.8 प्रतिशत व अनमोल जैन ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इन परिणामों में एमजीएन के 52 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा 80 से 90 प्रतिशत वाले 115, 70 से 80 प्रतिशत वाले 104, 60 से 70 प्रतिशत वाले 36  व 50 से 60 प्रतिशत वाले 20 विद्यार्थी इस स्कूल के रहे हैं। 

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ढकौली ब्रांच के छात्रों श्रेयाजीत ने 96.4 प्रतिशत लक्ष्य ने 95.4 प्रतिशत, अदिति ने 95.4  प्रतिशत, अंशुल ने 93.2  प्रतिशत सोहनी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा नंगल ब्रांच के छात्र अरशिया ने 94 प्रतिशत गढ़शंकर ब्रांच की बलजिंदर कौर ने 91  प्रतिशत, कपूरथला रोड ब्रांच की छात्रा श्रेया मल्होत्रा ने 87.6  प्रतिशत, भोगपुर ब्रांच की किरणप्रीत कौर ने 86  प्रतिशत, नॉन मेडिकल स्ट्रीम में कपूरथला रोड ब्रांच के छात्रों श्रेया मल्हन ने 92  प्रतिशत, नितांश ने 91  प्रतिशत, नया नंगल ब्रांच के छात्र आयुष ने 89  प्रतिशत, गढ़शंकर ब्रांच के अनमोल ने 88  प्रतिशत, भोगपुर ब्रांच की जैसमीन ने 88  प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही कॉमर्स स्ट्रीम में गढ़शंकर ब्रांच की अनुबाला ने 92  प्रतिशत, नंगल करार खां ब्रांच के हरकिर्शन ने 90.6  प्रतिशत, रोजी ने 89.8  प्रतिशत, भोगपुर ब्रांच की किरणप्रीत कौर ने 87.6  प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


सीटी पब्लिक स्कूल के नॉन मेडिकल ग्रुप के पुलकित चुग ने 92 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसी ग्रुप में इंदरजीत ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा और हरप्रीत कौर ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मेडिकल ग्रुप के सिमरनजीत खन्ना ने 90.2 प्रतिशत, जसमीत कौर ने 89 प्रतिशत और हरप्रीत कौर ने 88.4 प्रतिशत अंक लेकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। कॉमर्स ग्रुप में पलविंदर कौर ने 91.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला, कमल ने 90 प्रतिशत लेकर दूसरा और विपुल ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल की अनुप्रिया ने कॉमर्स में सबसे ज्यादा 95.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। निखिल गुप्ता ने 95.2 प्रतिशत व मेडिकल की कशिश मल्होत्रा ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस स्कूल के कुल 170 विद्यार्थियों में से 35 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत, 46 विद्यार्थियों ने 80 से 89 प्रतिशत व 53 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 
विज्ञापन


एपीजे कॉलेज के छात्र निलेश शर्मा ने मेडिकल में 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा इसी स्कूल के शारयाना मरिक ने 94.8 प्रतिशत व शुभम मित्तल ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नॉन मेडिकल में सुप्रिया ने 95.8 प्रतिशत, शीरेष गुप्ता ने 95.8 प्रतिशत, कीर्ति सेठी ने 95.4 प्रतिशत व पारिख ओबराय ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कॉमर्स में इस स्कूल की नीतिका गुप्ता ने 9 प्रतिशत, तुशिती गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत, सोनल अरोड़ा ने 96.2 प्रतिशत व रोहन शूर ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें