फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: कौन हैं ‘हार्ट अटैक पराठा’ वाला, फिर सुर्खियों में दविंदर सिंह, कपिल शर्मा भी खा चुके हैं इनके पराठे

Mon, 15 Jul 2024 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में हार्ट अटैक पराठा के नाम से मशहूर वीर दविंदर सिंह एक बार फिर से सूर्खियों में हैं। उनके साथ मारपीट की घटना हुई है, जिसके लिए उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक पराठा वाला मालिक के साथ कपिल शर्मा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के मॉडल टाउन में ‘हार्ट अटैक पराठा’ के नाम से मशहूर वीर दविंदर सिंह एक बार फिर से सूर्खियों में हैं। वीर दविंदर सिंह ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उनके ठेले पर खुद को सीआईए स्टाफ बता रहे कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। सोशल मीडिया पर अकसर चर्चा में रहने वाले वीर दविंदर सिंह के पराठे खाने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा तक आ चुके हैं। हालांकि जब वीर दविंदर ने कॉमेडियन कपिल शर्मा और उसकी पत्नी गिन्नी शर्मा पराठे खिलाए थे उस समय भी पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।
विज्ञापन


वीर दविंदर ने आरोप लगाए हैं कि कुछ युवक उनके ठेले पर आए थे। उक्त युवक वहां शराब पीने लगे तो उन्होंने युवकों शराब पीने से रोका था। इस पर युवकों ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। दविंदर ने सिविल अस्पताल जालंधर में एमएलआर दर्ज कराई है।

आरोप है कि रविवार देर रात एक स्कॉर्पियो और एक अन्य गाड़ी में सवार होकर करीब 12 लोग उसके पास आए और शराब पीने लगे। शराब पीने से रोका तो उक्त युवक भड़क गए और आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने दविंदर की बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्होंने खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताया। दविंदर ने कहा-किसी तरह अपने बुजुर्ग पिता के साथ वहां से भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। वह पहले अपने घर गया और फिर वहां से सिविल अस्पताल पहुंचा। इससे पहले भी वीर दविंदर सिंह पहले भी विवादों में आ चुके हैं।
विज्ञापन


जालंधर पुलिस ने वीर दविंदर सिंह के खिलाफ डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया था। उनको गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया था। इसके बाद वीर दविंदर सिंह ने थाना-6 के एसएचओ अजायब सिंह औजला पर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। वीर दविंदर सिंह को पंजाब में उसे हार्ट अटैक वाले पराठे बनाने वाले के नाम से जाना जाने लगा है। वहीं, एडीसीपी आदित्य का कहना है कि कोई शिकायत अभी उनके पास नहीं आई है। जालंधर में धारा 144 लगी हुई है, जिसके तहत 12 बजे के बाद कोई भी ढाबा या रेहड़ी नहीं लग सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें