फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, दो किलो 10 ग्राम अफीम के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 09:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा/राम मंदिर के पास एक युवक को शक के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान साहिल उर्फ खत्तरी निवासी अर्जन नगर जालंधर के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपी से बरामद नशा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की क्राइम ब्रांच ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में एक युवक को 2 किलो 10 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने बताया कि इस ऑपरेशन को डीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और एसीपी (डिटेक्टिव) अमरबीर सिंह की देखरेख में, इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह, इंचार्ज क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।


पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा/राम मंदिर के पास एक युवक को शक के आधार पर रोका। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान साहिल उर्फ खत्तरी निवासी अर्जन नगर जालंधर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की गई। थाना रामा मंडी में धारा 18/61/85 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंक की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें