हाल ही में जालंधर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसका कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।
हाल ही में जालंधर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद उसका कत्ल कर दिया गया था। इस मामले में आरोपी हरमिंदर सिंह रिंपी को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। अब इस मामले में पास्टर अंकुर नरूला का विवादित वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पास्टर अंकुर नरूला आरोपी को कथित तौर पर उकसा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में बच्ची और आरोपी की तस्वीर भी लगी है।
विज्ञापन
अंकुर नरूला इस वीडियो में कहते नजर आ रहा कि देख आज तेरे धर्म के लोग तुझसे मुंह मोड़ रहे हैं। तू हमारे धर्म का नहीं है। तू यीशु मसीह के पास आ जा, तेरे पाप माफ हों। कोई बंदा पाप कर बैठा और उसके धर्म के लोग कह रहे हैं कि वह आरोपी उनके धर्म का नहीं है। उसके धर्म वालों ने उसका साथ छोड़ दिया है। इसके बाद अंकुर नरूला कहता नजर आता है कि मैं यह नहीं कहता कि तेरे पाप माफ हो गए तो तेरी सजा खत्म या कम हो जाएगी। कानून तुझे अपने हिसाब से देखेगा लेकिन मैं तुम्हें कहना चाहता हूं कि आजा यीशु मसीह के पास, तेरे पाप तो माफ हों।
पुलिस करेगी वीडियो की जांच
अपनी वायरल वीडियो पर पास्टर अंकुर नरूला ने कहा कि ईसाई धर्म माफी के लिए बना है। यह दुनिया तेरी नहीं है, अगर तेरी होती तो इस डाउन टाइम पर तुझे इस तरह नहीं छोड़ती। दरअसल यह वीडियो 14 दिसंबर का बताया जा रहा है। इसे किसी सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया था जिसके बाद से यह तेजी से वायरल हो रही है। इस पर पास्टर अंकुल नरूला का अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि वह वीडियो की जांच की जाएगी।