फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी बिसात : कुनबा बढ़ाने की जुगत, सिख चेहरे को आगे रख पंजाब फतह करने की तैयारी में भाजपा

Fri, 18 Nov 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुरिंदर पाल, जालंधर

सार

Jalandhar : सिख चेहरों को आगे लाकर पार्टी जहां आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी का अगला प्रधान कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीजेपी अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है। सिख चेहरों को आगे लाकर पार्टी जहां आगामी लोकसभा की तैयारियों में जुटी हुई है, वहीं पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। पार्टी का अगला प्रधान कौन होगा, इसे लेकर मंथन शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


गुजरात चुनावों के बाद पंजाब भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है। पार्टी का एक धड़ा अश्वनी शर्मा को  प्रधान रहने देने पर जोर दे रहा है तो दिल्ली में पार्टी का कोर ग्रुप सिख चेहरे को आगे लाने पर विचार कर रहा है।

पंजाब में भाजपा अकाली दल से दोबारा हाथ मिलाने की पक्षधर नहीं है। एक मजबूत धड़ा कह रहा है कि भाजपा के पास अब मजबूत सिख चेहरे हैं, इसलिए अकाली दल का कोई फायदा नहीं है। वह पंथक वोट बैंक खो चुका है। शहरी वर्ग उससे दूर है। इसलिए भाजपा अपने नेताओं को पहली कतार में लाने की तैयारी में जुट गई है। 
विज्ञापन


ये हैं सिख चेहरे... 
इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि पंजाब में किसी सिख नेता को सूबे की कमान दी जाए। प्रदेश में भाजपा के पास सिख चेहरों में दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा, दमदमी टकसाल के पूर्व नेता प्रो सरचंद सिंह, हरजीत सिंह ग्रेवाल, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू, पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा, हरविंदर सिंह लाडी आदि पहली कतार के नेता हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें