फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: आईएसआई से जुड़े 13 आतंकी गिरफ्तार, रॉकेट लॉन्चर-आरडीएक्स बरामद

Sat, 19 Apr 2025 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

जालंधर में पकड़े गए चारों आतंकी गिरोह जालंधर में एक बड़ी वारदात की फिराक में था और इसकी तैयारियां चल रही थी। जालंधर में रॉकेट लॉन्चर से धर्मस्थल को निशाना बनाया जाना था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। अमर उजाला ने सप्ताह पहले ही खुलासा कर दिया था कि काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी नवजोत माहल की टीम ने ऑपरेशन कर रॉकेट लॉन्चर, आरडीएक्स बरामद कर चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी जानकारी साझा की है। जालंधर से आतंकी मॉड्यूल के कुल 4 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर प्रतिबंधित गतिविधियां करवा रहे थे। वहीं बटाला से 9 आतंकी पकड़े गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में पंजाबी छात्रा की हत्या: बस स्टाॅप पर खड़ी हरसिमरत के सीने में लगी गोली, दो कार सवारों के बीच फायरिंग
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकियों ने कई थानों और लोगों की टारगेट किलिंग करनी थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। काउंटर इंटेलिजेंस की जालंधर की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए दो अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। 

आरोपियों से बड़ी बरामदगी

आरोपियों से पुलिस ने 2 आरपीजी (एक लॉन्चर सहित), 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हथगोले, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने जतिंदर सिंह हनी, जगजीत सिंह जग्गा निवासी कपूरथला व हरप्रीत सिंह और जगरूप सिंह निवासी होशियारपुर को गिरफ्तार किया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। 

डीजीपी ने थपथपाई नवजोत की पीठ 

काउंटर इंटेलिजेंस चीफ नवजोत माहल द्वारा आईएसआई की नापाक योजना को नाकाम करने पर डीजीपी यादव ने उसकी पीठ थपथपाई है। यह किसी से छिपा नहीं है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां पंजाब में धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश कर रही है। अमृतसर में भी मंदिर में ग्रेनेड फेंका गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें