फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल में तीसरी बार सड़क का काम शुरू

Fri, 15 Nov 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस कार्य का डिप्टी सीएम सुखबीर बादल दो बार नींव पत्थर रख चुके हैं शुक्रवार को उसी कार्य को नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति तथा पूर्व चेयरमैन महिंदर भगत ने फिर से तीसरी बार शुरू करवाया।
विज्ञापन


इस दौरान सड़क के बेस को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने भी अपना विरोध दर्ज करवा दिया। इस मार्ग को बनाने के कार्य का पहली बार नींव पत्थर करीब दो वर्ष पहले सुखबीर बादल ने रखा था। दूसरी बार भी बीती 8 नवंबर को उपमुख्यमंत्री ने इस सड़क का नींव पत्थर रखा था।

नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया भी यही कह रहे हैं कि पहले शहर में हुए पुराने कार्य को पूरा किया जाए। दो वर्ष पहले भी इस मार्ग पर महज पत्थर ही डाले गए। अब तो वे पत्थर भी उखड़ चुके हैं, ऐसे में कांग्रेसी पार्षद का कहना है कि सड़क का बेस कमजोर हो चुका है। पहले बेस मजबूत करो, फिर तारकोल (लुक) का काम आरंभ होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


काम शुरू करवाने पहुंचे मेयर, पूर्व चेयरमैन व पूर्व लोकल बाडी मंत्री के पुत्र महिंदर भगत के साथ लोगों और कांग्रेसी नेताओं ने जमकर खरी-खरी सुनाई। लोगों का कहना था कि जिस मार्ग का नींव पत्थर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल रख चुके हैं, उस सड़क की लाइफ भी दोगुनी होनी चाहिए। जैसे अब सड़क पर लुक डलवाना आरंभ किया गया, ऐसे में सड़क छह माह भी पूरे नहीं करेगी। लुक डलवाने का काम सर्दियों में शुरू करवाया जा रहा है।

लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे : कांग्रेस
विरोध करने में शामिल कांग्रेसी पार्षद व नेता सुशील रिंकू, सुरिंदर कौर, पार्षद पति मेजर सिंह, हरसिमरनजीत सिंह बंटी तथा अमित ढल्ल का कहना है कि इस मार्ग के कार्य को फिर से शुरू करवाना लोगों की आंखों में धूल झोंकना है।

उक्त कांग्रेसी नेताओं को मेयर सुनील ज्योति व महिंदर भगत ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन नेता टस से मस नहीं हुए। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नगर निगम ने उन्हें कहा है कि यह कार्य पेंडिंग कर दिया है।

कमी को पूरा किया जाएगा : मेयर
मेयर सुनील ज्योति का कहना है कि जो उद्घाटन किया गया है, वह कार्य जरूर पूरा होगा। उनके मुताबिक यह काम करीब 82 लाख रुपये का है। हां इतना जरूर है कि जो इस कार्य में कमी होगी, उसे दूर कर दिया जाएगा। कार्य के कई बार शुरू करवाने की बात को वे टाल गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को जो काम डिप्टी सीएम ने किए थे उसमें यह कार्य शामिल है, उन्हें पता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें