फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग में अंशव ने आठ स्वर्ण और हर्षिता ने दो कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
मेडल जीतने वाले खिलाड़ी। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर। 45वीं जूनियर पंजाब स्टेट स्वीमिंग एंड वॉटर पोलो चैंपियनशिप में दास एंड ब्राऊन वर्ल्ड स्कूल के दो विद्यार्थियों ने सोने व कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 12वीं के विद्यार्थी अंशव जिंदल ने आठ सोने गोल्ड व 8वीं की छात्रा हर्षिता ने दो कांस्य पदक जीते हें। अंशव ने 16 से 20 जुलाई तक भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगा।
विज्ञापन

प्रिंसिपल याचना चावला ने बताया कि अंशव ने आठ इवेंट में आठ स्वर्ण अपने नाम किए हैं। हर्षिता ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक तथा 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में दो कांस्य जीते हैं। प्रिंसिपल ने बताया कि दोनों ही विद्यार्थी खलों के साथ पढ़ाई में भी अव्वल हैं।
अभिभावक बोले- हमें अपने बच्चों पर गर्व
अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपने बच्चों पर गर्व है। अंशव के पिता त्रिलोक जिंदल ने बताया कि बचपन से ही उनका बेटा तैराक बनना चाहता है। अंशव ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं में अनेक मेडल जीते हैं। इसी तरह हर्षिता के पिता संदीप हांडा और माता इकविंदर ने बताया कि वे स्वीमिंग में अपनी बेटी को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करेेंगे।
विज्ञापन

दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई
डीसीएम ग्रुप की हेड (स्पोर्ट्स) अजलप्रीत ने दोनों खिलाड़ियों को सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दास एंड ब्राऊन स्कूल में हैबिटेट सेंटर की स्थापना की गई है। वहां पर विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक्वा स्टॉर स्वीमिंग पूल बनाया गया है। इसमें जिले के उन सभी होनहार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा तो स्वीमिंग में रुचि रखते हैं।
विज्ञापन

फोटो संख्या-27एफजेडआरपी01बीके
कैप्शन : स्वीमिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें