फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फाजिल्का में 1100 बहनें 1100 जवानों की कलाई पर बांधेंगी राखी

Tue, 18 Aug 2026 05:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 अगस्त को असफवाला वॉर मेमोरियल में होगा राखी सरहद के नाम कार्यक्रम
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। भारत-पाक सीमा से सटे फाजिल्का में 23 अगस्त को राखी सरहद के नाम कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान 1100 महिलाएं भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 1100 जवानों की कलाई पर राखी बांधेंगी। कार्यक्रम का पोस्टर मंगलवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने लॉन्च किया।

यह आयोजन जवानों के प्रति सम्मान, विश्वास और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है। आयोजक करण गिल्होत्रा ने बताया कि इसका संदेश राष्ट्र रक्षा का सम्मान… बहनों का अभिमान होगा। कार्यक्रम फाजिल्का के असफवाला वॉर मेमोरियल में होगा। यह स्मारक 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए 232 भारतीय सैनिकों की याद दिलाता है। नवदीप असीजा ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर जवानों को राखी बांधना शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने जैसा होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया करेंगे। इसमें भारतीय सेना और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों में करण गिल्होत्रा, नवदीप असीजा और रमन खुराना शामिल हैं।
विज्ञापन


इस आयोजन में फाजिल्का की महिलाएं अपने परिवारों के साथ शामिल होंगी। वे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति आभार व्यक्त करेंगी। यह परंपरा रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने से बढ़कर देश के सैनिकों तक पहुंचेगी। यह आयोजन सैनिकों के प्रति सामूहिक आभार का संदेश देगा।
विज्ञापन


असफवाला वॉर मेमोरियल में आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है। यह स्थल 1971 के युद्ध के शहीदों की याद दिलाता है। कार्यक्रम में सेवारत जवानों के साथ पूर्व सैनिक और शहीद परिवार भी शामिल होंगे। नागरिक, सामाजिक संगठन, स्कूल और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों का कहना है कि फाजिल्का से उठने वाली यह देशभक्ति की आवाज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें