फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: फाजिल्का में क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा अवैध खनन का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद/फिरोजपुर। जलालाबाद में रेत की खदानों के पास स्थित एक संदिग्ध इमारत में क्रिप्टो करेंसी से जुड़ा अवैध खनन भंडाफोड़ हुआ है। मामले का खुलासा तब हुआ जब बिजली विभाग ने असामान्य रूप से अधिक बिजली खपत की शिकायत पर छापेमारी की। घटना लमोचढ़ कलां गांव की है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने जब इमारत का निरीक्षण किया, तो पाया गया कि यहां सामान्य से कई गुना अधिक बिजली का उपयोग हो रहा था। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बिजली कनेक्शन काट दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की जांच में पता चला कि इमारत को विशेष रूप से साउंडप्रूफ बनाया गया था और अंदर कई कंप्यूटर व विशेष मशीनरी स्थापित की गई थी। इमारत के मालिक मौके से फरार हो गए हैं और अपने घर को ताला लगाकर चले गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह क्रिप्टो करेंसी से अवैध खनन का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के नतीजों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें