फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 15 लाख की कमेटी ठगने वाले के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद केंद्र, फगवाड़ा
विज्ञापन

फगवाड़ा के अनेक लोगों की कमेटी के पैसे लेकर फगवाड़ा का एक व्यक्ति परिवार सहित गायब हो जाने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। अश्वनी भारद्वाज निवासी पुरानी तहसील सराफां बाजार फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजीव कुमार शर्मा उर्फ हैप्पी निवासी बाबा गाद्दिया के साथ उसकी करीब डेढ़ साल पहले मुलाकात हुई थी और उसने संजीव कुमार के पास 15 लाख रुपये की तीन कमेटी डाली परंतु उसने उसके पैसे वापस नहीं किए । अश्वनी ने बताया कि संजीव कुमार ने 1,50,000 लाख रुपये का चेक 10 जून को उसे दे दिया परंतु जब वह बैंक गया, तो बैंक वालों ने पैसे देने से मना कर दिया। उसने बताया कि जब उसने जांच शुरू की तो पता चला कि संजीव कुमार अपने परिवार सहित कहीं चला गया है। एएसआई दर्शन सिंह के अनुसार संजीव कुमार शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें