यूटी मुलाजिमों व पेंशनर सांझा फ्रंट की भूख हड़ताल सोमवार को छठे दिन में प्रवेश कर गई है। सरकार की अनदेखी से गुस्साए मुलाजिमों ने मांगें पूरी न होने पर 19 अक्टूबर को राज्य भर में जेल भरो आंदोलन का एलान किया है।
डीसी ऑफिस के सामने जारी भूख हड़ताल को पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन ने भी समर्थन दे दिया है। गणेश भगत, रामपाल महे, बालकृष्ण ने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को सरकार लगातार दरकिनार कर रही है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2004 के बाद नियुक्त हुए मुलाजिमों को पुरानी पेंशन बहाल करवाने, डीए की किस्त जारी करवाने व ठेका मुलाजिमों को पक्का करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर भूख हड़ताल चल रही है। उन्होंने कहा कि यह भूख हड़ताल 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इके बाद भी सरकार न जागी तो 19 अक्तूबर को जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह, कमलजीत सिंह, सुखविंदर राम, सुभाष मिंटू, संदीप सिंह मौजूद थे।