फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा में आंगनबाड़ी वर्करों को बांटी सम्मान राशि

Fri, 13 Nov 2026 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र मोगा की आंगनबाड़ी वर्करों को 17 लाख 75 हजार रुपये की सम्मान राशि दी। हलका विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने यह राशि भेंट की।
विज्ञापन

अमनदीप कौर अरोड़ा ने आंगनबाड़ी वर्करों के कामकाज और जिम्मेदारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करती हैं। वे स्वास्थ्य और बाल विकास व्यवस्था की रीढ़ हैं। बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं की देखभाल में उनका योगदान महत्वपूर्ण है। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर बाल विकास परियोजना अधिकारी बहादुर सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें