फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से तीन घरों की छत गिरी, तीन लोग घायल

Sat, 27 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में बारिश के कारण अवतार नगर में गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार सुबह शुरू हुई बारिश कई घरों पर आफत बनकर बरसी। जिले में कई घरों की छत गिर गई। जानी नुकसान तो नहीं हुआ है लेकिन कई लोगों के सिर से छत हट गई।
विज्ञापन


महानगर के अवतार नगर गली नंबर 7 में स्थित मकान के एक कमरे की छत गिर गई। छत के गिरने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई लेकिन घर के अन्य पारिवारिक सदस्य बाल-बाल बच गए। घायल महिला की पहचान कौशल्या देवी के रूप में हुई है। जब छत गिरी तब बुजुर्ग महिला अपनी बहू के साथ बैठी थी। इलाके के पार्षद का कहना है कि पीड़ित परिवार ने मकान की मरम्मत के लिए सरकार से मिलने वाली राशि के लिए आवेदन किया हुआ है लेकिन अब तक उन्हें सहायता नहीं मिली है।  
विज्ञापन


दूसरा हादसा लसूडी मोहल्ला में हुआ। इस हादसे में भी घर के लोग बाल-बाल बच गए। हादसे से कुछ देर पहले ही पारिवारिक सदस्य कमरे से बाहर आकर बरामदे में बैठे थे। इससे कुछ देर बाद ही मकान की छत गिर गई। मकान मालिक सोनू ने बताया कि उनके घर के एक कमरे की कच्ची छत बरसात के कारण गिर गई। तीसरा हादसा भार्गव कैंप में हुआ जहां एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने के कारण मलबे की चपेट में मां-बेटा घायल हो गए। दोनों की पहचान सविता और बॉबी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें