जलालाबाद (फिरोजपुर) में बारिश व तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल।
- फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद (फिरोजपुर) में बारिश और तेज हवाओं से जिले में गेहूं की फसल बिछ गई है। किसान जगदीश सिह, कुलवंत सिंह, निहाल सिंह, बंता सिंह, नोता सिंह, फलक सिंह, गुरबाज सिंह, मोहन सिंह, जोगिंदर सिंह ने कहा कि बारिश से जो गेहूं की फसल पर बिछ गई है उसमें पानी पड़ा रहता है तो गेहूं का नुकसान हो सकता है।
इसके साथ ही पशुओं के लिए बीजा हरा चारा भी प्रभावित हो गया है। वहीं अबोहर में किसानों ने ओलावृष्टि से गेहूं को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
ओलावृष्टि से गेहूं, जौ, सरसों को भारी नुकसान होने का अनुमान है। किसान बसंत सिंह, सतनाम सिंह ने बताया कि गांव खाईफेमीकी, राजो गट्टी व गांव निहालखेड़ा, चूहड़ीवाला धन्ना, बुर्जमुहार, बजीतपुर कटियांवाली, डंगरखेड़ा, ताजा पटी, रूहेड़ियांवाली और सैंदांवाली में भारी नुकसान हुआ है। जिला उपायुक्त ईशा कालिया का कहना है कि पटवारियों को क्षेत्र में बर्बाद हुई फसलों की रिपोर्ट तैयार करके देने को कहा गया है।