फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक्टिवा-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, दो बच्चों समेत तीन की मौत

Thu, 18 Jul 2024 04:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बुरी तरह से जख्मी बच्चों की मां सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
विज्ञापन

थाना फत्तूढींगा में आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी


कपूरथला। फत्तूढींगा रोड पर गांव उच्चा के समीप एक्टिवा और पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक्टिवा सवार दो मासूम बच्चों सहित दंपती गंभीर जख्मी हो गया। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाॅक्टरों ने दोनों मासूमों व उनके पिता को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मां गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना फत्तूढींगा के एसएचओ हरदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचाराधीन सुरिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह निवासी धर्मकोट मोगा हाल निवासी फत्तूढींगा ने बताया कि वह अपने पति रणजीत सिंह और दो बच्चों गोरा (6 वर्ष) और बेटी लक्ष्मी (5 वर्ष) के साथ अपनी एक्टिवा पर कपूरथला से अपने गांव फत्तूढींगा जा रहे थे। जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक काले रंग की पिकअप गाड़ी ( पीबी10जीके-1258 ) से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इसमें वह सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एएसआई अमरीक सिंह, कांस्टेबल विपन और सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मी अजय की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों बच्चों और महिला के पति को मृत घोषित कर दिया। महिला का उपचार चल रहा है और उसका रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद फत्तूढींगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच पिकअप को कब्जे में लेकर वाहन चालक शंकर पुत्र राजवंत सिंह निवासी गांव मेहमदवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना फत्तूढींगा एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपी वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें