फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम खुलने के बाद उठी अब कोचिंग सेंटर खोले जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब में कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी होने के चलते पंजाब सरकार की तरफ से कई प्राइवेट कारोबार को खोला जा रहा है। हाल ही में सरकार की तरफ से जिम मालिकों को रियायत देते हुए जिम खोलने की अनुमति प्रदान की है। इसके चलते अब कोचिंग फेडरेशन इंडिया, पंजाब ने भी पंजाब के कोचिंग सेंटरों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

फेडरेशन के सदस्यों ने मंगलवार को जिले के डीसी को इस संबंध में मांग पत्र सौंपना चाहा लेकिन डीसी घनश्याम थोरी के उपलब्ध न होने के कारण उन्होंने एडीसी को अपना मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कोचिंग सेंटर के मालिकों प्रो. एमपी सिंह, प्रो. आदर्श भट्टी, प्रो. तरुण अग्रवाल ने एडीसी को कहा कि जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, तभी से हमारे कोचिंग सेंटर बंद हैं।
इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। बच्चों के भविष्य के मद्देनजर पंजाब सरकार को अब कोचिंग सेंटर भी खोल देने चाहिए। अब जब महामारी का प्रकोप कम हो रहा है तो सरकार को चाहिए कि कोचिंग सेंटर स्कूल खोल दिए जाएं। उन्होंने कहा कि वे आश्वासन देते हैं कि कोरोना प्रोटोकॉल को पूरा करते हुए कोचिंग सेंटर में सभी सरकारी गाइडलाइन का पालन करेंगे। एडीसी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह उनकी मांग सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें