स्टेट बैंक आफ इंडिया की सोढल ब्रांच में सोमवार सुबह बैंक की कैश वैन के सिक्योरिटी गार्ड से अचानक गोली चल गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुुंची। दरअसल बैंक की कैश वैन का सिक्योरिटी गार्ड गन लोड कर रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान फायर हो गया। सिक्योरिटी गार्ड अग्नि देव सोमवार बैंक के बाहर बैठकर अपनी बंदूक साफ कर रहा था। बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई।