फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल सीमा की डमटाल पहाड़ी पर मिला ग्रेनेड, आर्मी और खुफिया एजेंसी जांच में जुटी

Mon, 10 Aug 2020 12:52 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
डमटाल पहाड़ी पर मिला बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर पंजाब-हिमाचल सीमा पर डमटाल की पहाड़ियों में ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि, ग्रेनेड पुराना बताया जा रहा है। जांच के लिए पुलिस और सैन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को यह सूचना स्थानीय निवासी ने दी, जोकि वहां पहाड़ी पर लकड़ी काटने गया था। जब उसने वहां ग्रेनेड देखा तो होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। लेकिन अभी तक उसे निष्क्रिय करने का काम शुरू नहीं हो पाया है। हिमाचल पुलिस के एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि किसी व्यक्ति ने डमटाल थाने में फोन कर ग्रेनेड की जानकारी दी। जिसके बाद थाना डमटाल प्रभारी हरीश गुलेरिया पहुंचे और मुआयना किया।

पुलिस टीम ने ग्रेनेड के चारों तरफ सुरक्षा दीवार बना दी है। सेना को सूचित कर दिया है। इसके अलावा सेना के बम निरोधक दस्ते को ग्रेनेड निष्क्रिय करने को कहा गया है। टीम के पहुंचने के बाद ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक झाड़ियों में ग्रेनेड कैसे आया, इसे लेकर आर्मी और खुफिया एजेंसी जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं कि कहीं और भी ग्रेनेड तो नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक आर्मी की विशेष टीम को बुलाया गया है। आर्मी की विशेष टीम ही इस ग्रेनेड को नष्ट करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें