संवाद न्यूज एजेंसी
तलवाड़ा। दसवीं में इस वर्ष की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराने वाली मेरिटोरियस स्कूल तलवाड़ा की पांच छात्राओं को मंगलवार को राज्यपाल पंजाब की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। हालांकि अधिकारिक तौर पर पहले बनाई गई दसवीं की मेरिट सूची में पहले 1 से 75 तक आए मेरिट होल्डर्स विद्यार्थियों की सम्मान सूची में से मेरिटोरियस स्कूल तलवाड़ा की पांच छात्राओं को बाहर रखा गया था।
मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन के प्रदेश नेता डाॅ. परमजीत सिंह, डॉ. टीना, कोआर्डिनेटर राकेश कुमार, सुखजीत सिंह, डाॅ. अजय कुमार ने पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इन छात्राओं का नाम सम्मान सूची में शामिल नहीं किया तो वे मेरिट में आई छात्राओं के अभिभावकों व सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस भेदभावपूर्ण नीतियों के खिलाफ तीखा संघर्ष करेंगे। इस चेतावनी के पश्चात शिक्षा विभाग के अधिकारीगण दबाव में आ गए। सोमवार देर शाम तक एक नई मेरिटोरियस सम्मान सूची जारी कर दी, जिसमें मेरिटोरियस स्कूल तलवाड़ा की पांच छात्राएं जिनमें राशि चौधरी, प्रतीक्षा कुमारी, रुपिंदर कौर, आयशा कुमारी, इशिता व मेधा को भी राज्यपाल पंजाब ने राजभवन में सम्मानित किया गया।
इस दौरान मेरिटोरियस यूनियन के प्रदेश नेता डाॅ. परमजीत सिंह, डॉ. टीना, कोआर्डिनेटर राकेश कुमार, सुखजीत सिंह, डाॅ. अजय कुमार के सहित मेरिट में आई छात्राओं के अभिभावकों ने उक्त छात्राओं को राज्यपाल पंजाब से सम्मानित करवाए जाने पर भी आभार व्यक्त किया।
फोटो कैप्शन - मेरिटोरियस स्कूल तलवाड़ा की छात्राएं राज्यपाल भवन में सम्मानित पत्र दिखाती हुईं।