फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: करोड़ों रुपये के आभूषण चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़, छह काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालंधर। गदईपुर में अमित ज्वेलर्स और श्रीनाथ ज्वेलर्स के शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालंधर के पठानकोट चौक के पास किराये के घर पर रह रहे थे। आरोपी दोबारा शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच द्वारा पठानकोट बाइपास के पास स्थित रेरू एरिया से करीब आधा दर्जन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इसी साल फरवरी माह में करीब 8 चोरों ने गदईपुर में उक्त वारदात को अंजाम दिया था। चोरों ने पहले शोरूम का शटर तोड़ा था, फिर शीशा तोड़कर शोरूम में घुस गए थे। सारी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सीसीटीवी देखने से पता चला था कि नकाबपोश चोर रात डेढ़ बजे शोरूम में घुसे थे। वारदात के बाद आरोपी हाईवे की ओर फरार हो गए थे। हालांकि अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गिरोह को बेनकाब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें