फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर से वाया अबोहर वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। श्रीगंगानगर-वाराणसी (काशी) हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 13 मार्च रविवार को श्रीगंगानगर से रवाना हो रही है। केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद निहालचंद मेघवाल शाम 6 बजकर 10 मिनट पर श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सांसद मेघवाल के प्रयास से पहली बार इलाके की जनता ट्रेन द्वारा श्रीगंगानगर से बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ व सुल्तानपुर की यात्रा कर सकेगी। इससे अबोहर, मलोट, गिद्दड़बाहा के रेल यात्रियों में खुशी है।
विज्ञापन

जेडआरयूसीसी के सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि उत्तर रेलवे द्वारा बठिंडा से वाराणसी के लिए त्योहार स्पेशल गाड़ी की घोषणा की गई थी, जो बठिंडा से रवाना होनी थी। सांसद निहालचंद ने अबोहर श्रीगंगानगर क्षेत्र के लोगों को इस सुविधा का लाभ देने के लिए उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी आशुतोष गंगल से संपर्क करके इसे श्रीगंगानगर तक विस्तारित करवाया है। भीम शर्मा के अनुसार गाड़ी संख्या 04530 आगामी 13 मार्च से 20 मार्च तक रविवार और बुधवार को शाम 6.10 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर 7.05 बजे अबोहर, 7.51 मलोट, 8.11 गिदड़बाहा, रात 8.40 बठिंडा, 9.40 रामपुर फूल, 10.10 बरनाला, 10.42 धूरी, 11.42 पटियाला, रात 12.12 राजपुरा, 12.50 अंबाला कैंट, देर रात 2 बजे यमुनानगर, 2.44 सहारनपुर, अगले दिन सुबह 6.10 बजे मुरादाबाद, 7.40 बरेली, आलमनगर, 11.30 लखनऊ और दोपहर 1.38 सुल्तानपुर होते हुए अगले दिन शाम 5 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04529 सोमवार और गुरुवार को रात 9 बजे वाराणसी से रवाना होकर अगले दिन रात 09.15 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस पूर्णतया आरक्षित गाड़ी में एक एसी दो और तीन कंबाइंड, 12 स्लीपर, 3 टू एस व 2 एसएलआर के साथ कुल 18 कोच होंगे। जेडआरयूसीसी सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि ट्रेन को अच्छा रिस्पांस मिला तो इसकी आवृत्ति बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें