गांव सैदांवाली निवासी एक व्यक्ति को रेलवे मेें नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों ऐंठने की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई गुरमेल सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव सैंदावाली निवासी संदीप कुमार पुत्र रिछपाल ने बताया कि गत माह गांव सैदांवाली के ही राजेंद्र कुमार, बदायूं उत्तर प्रदेश निवासी देपेंद्र सिंह, अनूप पटेल, अविनाश कुमार, प्रेम कुमार, किशोर यादव, श्वेता व नंदिनी ने उसे रेलवे में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। धीरे-धीरे उससे 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद जब काफी दिनों तक उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने उक्त लोगों से अपने पैसे वापस मांगे। उन्होंने पैसे वापस न करके उसके साथ करीब 12 लाख की ठगी मारी। पुलिस उच्च अधिकारियों को दी गई शिकायत जब जांच पड़ताल में सही पाई गई तो थाना सदर पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यूपी निवासी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस उत्तर प्रदेश भी जा सकती है।