मोगा की अनाजमंडी में मौजूद लोगों को संबोधित करते पूर्व खजाना मंत्री लाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व खजाना मंत्री लाल सिंह ने बुधवार को स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में गेहूं के ढेर न होने पर दावा किया कि कैश क्रेडिट लिमट (सीसीएल) में देरी से किसानों की ओर से अदायगी के डर से गेहूं हरियाणा की मंडियों में बेच दी।
उन्होंने इसको राज्य सरकार की नालायकी करार देते हुए कहा कि इससे मार्केट फीस के सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कांग्रेस नेता लाल सिंह ने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है।
आने वाली चुनाव के लिए हर विधान सभा हलके की समस्याओं के मुताबिक चुनाव मनोरथ पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने पंजाब के गोदामों में से 12 हजार करोड़ के अनाज घोटाले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। इस मौके पर जिला प्रधान दर्शन सिंह बराड़, डॉ. हरजोत कमल, काउंसिलर मनजीत सिंह मान, कर्नल बाबू सिंह मौजूद थे।