फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीयू के 2000 विद्यार्थियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

Wed, 27 Apr 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में विद्यार्थियों को सम्मानित करते डीजीपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हमेशा कठिन परिश्रम करें और कानून का साथ दें। वे एलपीयू में आयोजित 7वें सम्मान समारोह के दौरान पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने 2000 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी रोल्स और 20 लाख रुपये के नगद पुरस्कार दिए गए। लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल और प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

अपने निजी जीवन और व्यापक अनुभवों को सांझा करते हुए डीजीपी अरोड़ा ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि मैं यह यकीन से कहता हूं कि आप में से बहुत से लीक से हटकर उपलब्धियां प्राप्त करते हुए समाज में एक विशेष स्थान निश्चित रूप से बना लेंगे। आपकी यह शुरुआत सही दिशा में है। आप जो चाहें करें परंतु पढ़ाई के मार्ग पर सही रूप से चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कभी-कभी जीवन में असफलताएं व निराशा घेर लेती हैं, लेकिन शक्तिशाली और सफल लोग वही होते हैं जो हारने पर भी उम्मीद नहीं छोड़ते। इससे पहले चांसलर मित्तल ने कहा कि इस साल उपलब्धियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2000 से अधिक है। इससे वे काफी प्रसन्न हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें