फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को हुआ कोरोना, खुद को किया होम क्वारंटाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी फेसबुक अकाउंट पर दी है। जालंधर में रहने वाले पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि उन्होंने मंगलवार को कोविड टेस्ट करवाया था, इसमें वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, और खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को भी कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी और सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड परीक्षण जरूर करवाएं।
पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले उनका फिरोजपुर में होने वाली पीएम मोदी की रैली में जाने का प्रोग्राम था, जिसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गईं थीं। हालांकि पीएम की रैली रद्द हो गई, लेकिन इससे पहले ही पूर्व मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई और उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें