फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: कनाडा की पूर्व MP रूबी ढाला पहुंची जालंधर, नारी निकेतन का दौरा किया

Wed, 03 Dec 2025 02:59 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढाला ने हाल ही में नारी निकेतन का दौरा किया। इस दौरान उनकी मां तविंदर ढाला भी उनके साथ मौजूद थीं।
विज्ञापन
नारी निकेतन में बच्चों के साथ कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढाला ने हाल ही में नारी निकेतन का दौरा किया। इस दौरान उनकी मां तविंदर ढाला भी उनके साथ मौजूद थीं। नारी निकेतन पहुंचने पर ट्रस्ट की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती गुरजोत कौर और सीईओ नविता जोशी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर रूबी ढाला ने नारी निकेतन के बच्चों से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई, परवरिश और उनकी रुचियों के बारे में डिटेल में जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने नारी निकेतन के एडमिनिस्ट्रेटर्स द्वारा बच्चों की देखभाल और परवरिश की तारीफ की और कहा कि यह इंसानियत की सेवा के लिए किया जा रहा एक बहुत बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि समाज के समझदार लोगों को इन बच्चों को गोद लेने के लिए आगे आना चाहिए ताकि इन बच्चों का भविष्य बेहतर हो सके। इस मौके पर नारी निकेतन के सभी स्टाफ मेंबर और बच्चे मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें