फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
बरसाती मौसम से पूर्व दरिया के किनारों को मजबूत किया जाए ताकि संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को बचाया जा सके।
यह बात जिला उपायुक्त डीपीएस खरबंदा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांव टेंडीवाला में बरसात के दौरान बांध में आए कटाव का जायजा लेते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार अमृत लाल व ड्रेनेज विभाग के कार्यकारी इंजीनियर संदीप गुप्ता मौजूद थे।
खरबंदा ने गांव टेंडीवाला में बांध को और मजबूत बनाने का आदेश दिया। इसके लिए किनारों पर और मिट्टी डाली जाए ताकि पानी के तेज बहाव से मिट्टी का कटाव न हो सके। उन्होंने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को सचेत किया कि बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं पेश आनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनका शीघ्र ही निदान करने का भी आश्वासन दिया।