फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सीएम केजरीवाल की नजर पंजाब में दलित वोट बैंक पर

Tue, 05 Jul 2016 03:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
पुरानी राजनीतिक पार्टियों की तर्ज पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी अब पंजाब में दलितों पर फोकस करने में जुट गई है।
विज्ञापन


इसकी शुरूआत केजरीवाल ने उसी दिन कर दी थी जब वह बसपा के चीफ रह चुके साहेब कांशी राम के घर होशियारपुर गए थे। अब आम आदमी पार्टी दलित वोट बैंक को अपनी तरफ खींचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में जो मेनीफेस्टो रिलीज किया गया है उसमें भी दलित वोट बैंक पर पूरा फोकस किया गया है।

पंजाब की राजनीति इस बात की गवाह है कि जिस पार्टी की तरफ दलित वोट बैंक झुका है उसी पार्टी ने पंजाब में अपनी सरकार बनाई है। पंजाब में दलितों का 32 फीसदी वोट है जो कई राज्यों के मुकाबले काफी अधिक है। पंजाब में रविदासिया समाज, भगत बिरादरी, वाल्मीकि भाईचारे की संख्या काफी है। दोआबा में इस वोट बैंक का पूरा प्रभाव है।
विज्ञापन


2007 में अगर शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो इसके पीछे दलितों का वोट ही मुख्य था। पंजाब में 34 सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं जिसमें से 2012 में शिअद भाजपा गठबंधन ने 24 सीटों पर चुनाव जीता था। कांग्रेस दलितों की 10 सीटों पर ही अपना विजय ध्वज लहरा पाई थी। दोआबा में तो कांग्रेस का बुरा हाल हुआ था और दलित इलाकों में कांग्रेस का पूर्ण सफाया हो गया था। 2007 में भी गठबंधन सरकार दलितों के वोट के कारण ही सरकार बना पाई थी।

भाजपा ने तो दलित समुदाय से विजय सांपला कोे प्रदेश प्रधान बनाकर अपना दांव खेल दिया है, भाजपा का विधायक दल का नेता भी दलित बिरादरी से है। कांग्रेस ने हाल ही हुए फेरबदल में सुनील जाखड़ को हटाकर उनके स्थान पर विधानसभा में विपक्ष का नेता दलित बिरादरी के चरणजीत चन्नी को बनाया था। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की तरफ से मेनीफेस्टों में दोआबा इलाक़े में कांशीराम यूथ स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना का एलान किया गया है। यहां दलितों की वोट कई विधानसभा हलकों में 45 फीसदी तक है। यही नहीं, केजरीवाल रोपड़ और इसके आसपास के इलाकों का दो बार दौरा कर चुके हैं। रोपड़ बहुजन  समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम का इलाका है। वह कांशीराम के परिवार के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। पार्टी ने पंजाब में अनुसूचित जाति की इकाई पहले ही खोल दी थी जो इस समुदाय के संपर्क में भी है। केजरीवाल रविदासिया समाज के डेरासच्च खंड बल्ला में भी माथा टेकने जा चुके हैं। सोमवार को दलितों का समागम फगवाड़ा के कनिका रिसोर्ट में करना भी इस कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें