फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पर खेत में दबाई गई पांच किलो हेरोइन पकड़ी

विज्ञापन
फाजिल्का में हेरोइन के बारे में जानकारी देते एसएसपी। संवाद - फोटो : ABOHAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। एक किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए तीन सगे भाइयों की निशानदेही पर पुलिस ने भारत-पाक सीमा पर तार पार एक खेत में दबाई पांच किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पांच दिन का रिमांड हासिल किया है।
एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए फाजिल्का के इंचार्ज इंसपेक्टर परमजीत सिंह गुप्त सूचना पर वीरवार को गांव चक्क टाहलीवाला निवासी धवन सिंह और दो सगे भाइयों हरजिंद्र सिंह व सतविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर एक किलो हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन

पूछताछ में धवन सिंह ने बताया कि वह पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाता है। आरोपियों की निशानदेही पर शुक्रवार को बीसोके चौकी पर बीएसएफ के सहयोग से तार पार गेहूं के खेत में 5 किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान धवन सिंह ने बताया कि उसके भाई हरजिन्दर सिंह व सतविंदर सिंह फौज में नौकरी करते हैं और छुट्टी आए थे। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी धवन सिंह की पाकिस्तान में रहते डोगर नाम के व्यक्ति के साथ बातचीत होती थी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों का 5 दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। धवन सिंह के साथ पकड़े गए उसके दो भाइयों की भूमिका बारे अभी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें