फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल शाप सहित चार दुकानें जलीं

Wed, 16 Mar 2016 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अबोहर (फिरोजपुर)
विज्ञापन
अबोहर (फिरोजपुर) की दुकानों में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानी झांसी मार्केट में एक मोबाइल शॉप में शार्ट सर्किट से लगी भयंकर आग ने आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


रानी झांसी मार्केट स्थित मोबाइल शाप के संचालक सतीश गोयल ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। वहां तुरंत वहां पहुंचे। देखते ही देखते आग ने चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया था। सतीश गोयल ने बताया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक उनकी मोबाइल शॉप पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी और दुकान में पड़े मोबाइल, एसेसरी, फर्निचर, केबल बॉक्स व अन्य सामान सहित करीब चार लाख का नुकसान हो गया था।

इसके साथ ही स्थित संदीप मेडिकल शॉप में आग भड़कने से उनका एसी व बिजली का सामान जल गया तथा एक अन्य रघुनाथ राए की मुनियारी की दुकान में भी बिजली की फिटिंग व मुनियारी का सामान भी जल गया। सूचना मिलते ही नगर परिषद प्रधान प्रमिल कलानी, एसडीएम राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें