फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नो यूअर आर्मी’ प्रदर्शनी में दिखी सेना की ताकत

Wed, 16 Mar 2016 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर की एलपीयू में आयोजित सेमिनार के दौरान युद्धाभ्यास करते सेना के जवान। - फोटो : ‌हर‌िंदर पाल
विज्ञापन
इंडियन आर्मी की ओर से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में दो दिवसीय ‘नो यूअर आर्मी’ प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह आयोजन एलपीयू के विद्यार्थियों को भारतीय सेना में कैसे शामिल हों, के बारे में जागरूक व प्रेरित करने के लिए किया गया था। इसका शुभारंभ वज्र कोर के जीओसी विशिष्ट सेवा मैडल प्राप्त ले. जनरल जगबीर सिंह चीमा ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान सेना के हथियारों, टैंकों, युद्ध के तरीकों, बैंड शो का विशेष प्रबंध किया गया था। विद्यार्थियों ने टैंकों के भीतर जाकर व कई अन्य हथियारों के बारे में भी विस्तृत जानकारी हासिल की। ले. जनरल चीमा ने उन्हें भारतीय सेना का बड़ा हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय युवा दल अत्यंत जीवंत है और भारतीय समाज का नेतृत्व करने के लिए उनमें अपार शक्ति है।

कर्नल भास्कर शाह ने इस आयोजन में कृत्रिम युद्ध के प्रदर्शन के दौरान कमेंट्री करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि युद्ध कैसे लड़ा जाता है और इसमें भारतीय सेना के हर अंग का क्या कार्य होता है। एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने ले. जनरल चीमा व एलपीयू कैंपस में पहुंचे भारतीय सेना के अन्य अधिकारियों व इंडियन आर्मी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें