फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी बार्डर पर दिल का दौरा पड़ने से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान गमदूर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : FIROZPUR
विज्ञापन
फिरोजपुर। टीकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल फिरोजपुर के गांव शकूर के एक किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। किसान गमदूर सिंह (40) भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) का सदस्य था। जब से दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन शुरू हुआ है तब से वहीं पर किसानों की सेवा कर रहा था।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के नेता हरनेक सिंह ने बताया कि मंगलवार रात अचानक गमदूर को दिल का दौरा पड़ गया। उसे तुरंत दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गय। वहां उसकी मौत हो गई। गमदूर लंबे समय से उक्त यूनियन से जुड़ा है। उसके पास चार एकड़ जमीन है। उसपर नौ लाख रुपये की बैंक लिमिट के कर्ज, चार लाख आढ़ती के कर्ज और दो लाख आम का कर्ज है। कृषि कानूनों के कारण वो परेशान था और आंदोलन में हिस्सा ले रहा था। हरनेक सिंह व उनकी यूनियन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि मृतक किसान के परिवार को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा परिवार पर जो कर्ज है, उसे माफ किया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें