टांडा (रामपुर)। युवती को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है।
आरोप है कि 14 मार्च को ग्राम धनुपुरा में पूर्व प्रधान और उसके परिवार के लोगों ने एक युवती को घर बुलाकर जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया था। युवती पूर्व प्रधान के भाई से शादी करना चाहती थी। युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पहले की तहरीर पर युवती के प्रेमी तथा उसके बड़े भाई के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन बाद में प्रेमी के भाई पूर्व प्रधान मुरशद पाशा तथा अन्य लोगों के विरुद्ध जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस आरोप में पुलिस पहले ही एक आरोपी इब्राहिम को जेल भेज चुकी है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की उक्त मामले में वांछित एक अन्य आरोपी नाजिम भागने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।