फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पूजा सामग्री बहाने गए पिता-पुत्र पठानकोट चक्की पुल में बहे, पुत्र का शव मिला

Thu, 03 Oct 2024 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। शहर की बसंत कॉलोनी के रहने वाले पिता-पुत्र पानी में पूजा सामग्री बहाने के लिए चक्की पुल पठानकोट पर गए। दोनों में से एक का पांव फिसलने से पानी में डूब गया और एक को डूबता देख बचाव के लिए दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी। इस वजह से दोनों पानी में डूब गए।
विज्ञापन

परिवार ने जब देखा कि दोनों शाम तक वापस नहीं आए तो वे मोहल्ले के लोगों के साथ चक्की पुल पर पहुंचे। उसके बाद परिवार ने पुलिस और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। मोहल्ला निवासी अजय महाजन और नरेश कुमार ने बताया कि विनय महाजन नाम का व्यक्ति अपने 12 साल के बेटे साथ स्कूटी पर पानी में पूजा सामग्री बहाने आए थे और दोनों पानी में पांव फिसलने से डूब गए हैं। हालांकि पुलिस ने विनय महाजन का शव बरामद कर लिया है और डूबे बच्चे का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बरामद शव को सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन



फोटो: 01 शव को बाहर निकाल पुलिस जांच करती हुई।
फोटो: 01पी-01 एनडीआरएफ टीम बच्चे की तलाश करती हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें