फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गुरुहरसहाए में ट्रैक्टर रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। ममदोट में किसानों ने कृषि कानून की कापियां जला कर लोहड़ी मनाई। गुरुहरसहाए में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि ये ट्रायल किया जा रहा है, 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी व किसान यूनियन एकता सिधुपुर ने ममदोट में कृषि कानूनों की प्रतियां लोहड़ी में जलाईं। किसान नेता जीवन सिंह व गुरमीत सिंह ने कहा जब तक केंद्र सरकार कृषि कानून रद्द नहीं करती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसानों ने कृषि कानून रद्द कराने के लिए पूरी तरह कमर कसी हुई है।
उधर, गुरुहरसहाए में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की। ट्रैक्टर रैली दाना मंडी झोंक मोहड़े व गुरुद्वारा श्री संगत साहब से शुरू होकर गांव बुर्ज, बैरकां, मोलवी वाला, मिसरी वाला, कोहर सिंह वाला, चक सोमिया, माड़े कलां होते हुए गुरुहरसहाए पहुंची। किसानों ने काले कानून की कापियां जलाकर लोहड़ी मनाई और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। किसान नेता सुखविंदर सिंह व कश्मीर सिंह ने कहा कि किसान गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें